Search

 
 
 

माइंड मेकर्स के विद्यार्थियों ने 12 वीं में लहराया परचम

 
लक्ष्य निर्धारित कर पूरी तन्मयता के साथ करें तैयारी : आराधना झा Ranchi : मेडिकल तथा इंजीनियरिंग तैयारी की संस्थान माइंड मेकर्स के विद्यार्थियों ने जैक द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रर्दशन किया है. इसे लेकर संस्थान की ओर से राज्यभर में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 12वीं (विज्ञान संकाय) की छात्रा खुशी कुमारी ने गणित विषय में और मुस्कान कुमारी ने रसायन शास्त्र में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किया है. संस्थान की निदेशक आराधना झा ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की. इसे भी पढ़ें :  लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-arrests-rajesh-rai-and-bharat-prasad/">लैंड

स्कैम : ईडी ने राजेश राय और भरत प्रसाद को किया गिरफ्तार
निदेशक ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपने अनुभवों को साझा करते हुए सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए. कहा कि इंटर स्तर पर आपके बेहतर प्राप्तांक नि:संदेह अहम हैं. इसे प्रारंभिक कामयाबी मानकर और जीतोड़ मेहनत करने की जरुरत है. आप सभी अपने-अपने रुचिकर विषयों के अनुसार लक्ष्यों का निर्धारण कर पूरी एकाग्रता से तैयारी करें. उन्होंने कहा कि संस्थान की बुनियाद आप सब हैं. आपलोग जब सफल होते हैं, तभी हमलोग भी सफल होते हैं. सफल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-love-marriage-in-tilaiya-police-station-in-the-presence-of-both-the-families-the-young-man-held-the-hand-of-the-girl/">कोडरमा

: तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही