Search

 
 
 

जेईई (मेन) प्रथम सत्र में ऑक्सफोर्ड स्कूल रांची के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi : जनवरी 2024 में आयोजित जेईई (मेन) की परीक्षा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, प्रगति पथ, रांची के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के 113 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर जेईई (एडवांस्ड) के लिए क्वालीफाई किया है. पीयूष कुमार ने 98.98 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार सहित पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है. इसके साथ ही आनंद किशोर, देश दीपक और आयुष कुमार ने 98.88, 97.88 और 94.22 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः ‌द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसबीपी मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही होने वाले सीबीएसई परीक्षा एवं जेईई (एडवांस्ड) 2024 में अच्छे प्रदर्शन की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर रवि शेखर, परीक्षा नियंत्रक एके श्रीवास्तव एवं जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा जेईई (एडवांस्ड) 2024 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी. इस सफलता के लिए सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-institutions-will-have-to-give-75-percent-jobs-to-locals-in-any-case-cm/">औद्योगिक

संस्थानों को हर हाल में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देनी होगी : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही