Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के लिए ऑनलाइन क्वाइन प्रतियोगिता में राजनगर मस्ती की पाठशाला के विद्यार्थी प्रथम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग ने गुरुवार को सर दोराबजी टाटा की 162वीं जयंती पर ऑनलाइन फन खेल का आयोजन किया. इसमें टाटा स्टील फाउंडेशन अंतर्गत मस्ती की पाठशाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई. प्रतियोगिता में पांच मस्ती की पाठशाला के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. क्वाइन गेम में 24 अंकों के साथ राजनगर सेंटर प्रथम, 23 अंकों के साथ टिनप्लेट व सरजामदा सेंटर द्वितीय और 15 अंकों के साथ पिपला सेंटर तृतीय स्थान पर रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://wp.me/pd6imw-AYS">चाईबासा

: कारगिल युद्ध के नायक मनोहर कुंकल को दोकट्टा गांव में अंतिम विदाई देने की तैयारी
पांच अंकों के साथ बागुनहातु सेंटर चौथे स्थान पर रहा. प्रतियोगिता में शिक्षकों ने भी भाग लिया था. राजनगर के रितेश महतो सात अंक के साथ प्रथम, टिनप्लेट सेंटर के दयाल पात्रा चार अंक के साथ द्वितीय, पिपला सेंटर की पुष्पांजलि और सरजामदा सेंटर के विजय कुमार मुंडा दो-दो अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे. प्रतियोगिता के को-ऑर्डिनेटर टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर मैनेजर अविनाश कुमार थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही