Search

 
 
 

रिम्स के छात्रों को नहीं मिल रहा आधारभूत व्यवस्था,डॉक्टरों को भी हो रही परेशानी

 
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज कहे जाने वाले  रिम्स जहां नामांकन पाना हर मेडिकल स्टूडेंट्स का सपना होता है. वहां भी जूनियर डॉक्टरों को कई बुनियादी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हॉस्टल वार्डेन की निष्क्रियता की वजह से आये दिन वाटर प्यूरीफायर खराब रहता है. जिससे छात्रों को पानी तक खरीद के पीना पड़ता है. इसे भी पढ़ें -Lagatar">https://lagatar.in/lagatarimpact-the-villagers-spoke-officers-lost-the-amount-of-toilet-too/10861/">Lagatar

Impact: ग्रामीण बोले हद है- शौचालय की राशि भी डकार गये अफसर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/rims-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

होस्टल में नहीं मिलता बेहतर खाना

होस्टल में गीजर नहीं होने की वजह से सर्दी में भी ठंडे पानी से छात्र नहाने को मजबूर है. मेस की सही सुविधा नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मेस में मिलावट के मसाले, जले हुए तेल और निम्न कोटि के समान इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है. इसे भी पढ़ें -मोरहाबादी">https://lagatar.in/section-144-applies-till-further-order-at-moharabadi-ground/10974/">मोरहाबादी

मैदान में अगले आदेश तक धारा 144 लागू

डॉक्टरों के फिट रहने की नहीं है व्यवस्था

रिम्स में छात्रों के शारीरिक व्ययाम के लिए परिसर में जिम की सुविधा नहीं है. इतने बड़े मेडिकल कॉलेज जहां 1500 से ज्यादा डॉक्टर अपनी  सेवा देते हैं और लोगों को फिट रहने का टिप्स देते है उनके पास ही नहीं है फिट होने की कोई व्यवस्था. इतने पड़े अस्पताल में एक जिम तक नहीं हैं. जब चिकित्सक ही स्वस्थ्य नहीं रहेंगे तो राज्य के लोग कैसे स्वस्थ्य रह सकते हैं. सरकार को इस विषय में जल्द से जल्द विचार करना चाहिये, ताकि रिम्स में एक स्वास्थ्य वातावरण बन सके और राज्य के चिकित्सक भी स्वस्थ्य रह सकें. इसे भी पढ़ें -सुजीत">https://lagatar.in/sujit-sinha-gang-claimed-responsibility-for-arson-do-not-work-without-orders-of-gang/10967/">सुजीत

सिन्हा गिरोह ने ली आगजनी की जिम्मेदारी कहा, गैंग के आदेश बिना नहीं करें काम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही