Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल छात्रों ने हरियाणा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय को गौरवान्वित किया है. इस कार्यक्रम में देश भर के लगभग 458 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. आठवीं कक्षा के विनायक कुमार और कुमार दिव्यांशु राज ने अपने रचनात्मक विचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया. जिसमें छात्रों ने समुद्र की लहरों के ऊपर नीचे होती तरंगों के माध्यम से विद्युत उत्पन्न करने की प्रक्रिया प्रस्तुत की. छात्रों को 5000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ मेरिट प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. मेंटर शिक्षक संजय कुमार को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी मिला. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/apply-for-chief-minister-fellowship-scheme-by-march-10/">मुख्यमंत्री

फेलोशिप योजना के लिए 10 मार्च तक करें आवेदन
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने छात्रों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी. प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रतिभागियों के वैज्ञानिक कौशल की प्रशंसा की और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही