Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ‘फिट इंडिया क्विज’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ‘फिट इंडिया क्विज’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में कक्षा दसवीं के छात्र मो. अम्मार अहमद ने प्रदेश स्तर पर आठवां रैंक जबकि कक्षा ग्यारहवीं के अभिषेक कुमार आयुष ने 11वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है. बता दें कि ‘फिट इंडिया क्विज’ प्रतियोगिता का संचालन ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ द्वारा किया गया. जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में किया था. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों के इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया. वहीं प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-झारखंडः">https://lagatar.in/three-co-and-seven-assistant-settlement-officers-changed/">झारखंडः

तीन CO और सात सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बदले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही