Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला स्कूल के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय कला-उत्सव में शानदार प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2023- 24 में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कक्षा 12वीं की छात्रा अवनि चौधरी ने शास्त्रीय नृत्य (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा दसवीं के ऋतुराज राॅय ने विजुअल आर्ट टू डाइमेंशनल (बालक वर्ग) में प्रथम स्थान, कक्षा दसवीं की रोहिणी राज ने लोकगीत (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान तथा कक्षा नवम के सार्थक लाल ने लोकगीत (बालक वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 11वीं कक्षा के साहिल ने अवनद्य वाद्य संगीत वादन (बालक वर्ग) में तृतीय स्थान प्राप्त किया. अवनि चौधरी, ऋतुराज राॅय और रोहिणी राज को कला उत्सव के राज्य स्तर के लिए भी चयनित किया गया. सरला बिरला पब्लिक स्कूल अपने छात्रों की उपलब्धि पर गौरवान्वित है. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों के परिश्रम और लगन की प्रशंसा की और उन्हें कला और संस्कृति के प्रति समर्पण के लिए प्रोत्साहित किया.
इसे भी पढ़ें – लक्ष्य">https://lagatar.in/students-should-move-forward-after-setting-goals-principal/">लक्ष्य

निर्धारित कर आगे बढ़ें छात्र : प्राचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही