Search

 
 
 

सरला बिरला स्कूल के छात्रों ने नैनीताल में किया शानदार प्रदर्शन

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने नैनीताल में आयोजित गोविंद बल्लभ पंत-एफजी पीयर्स यंग आइडिएटर्स कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें देश भर के 14 स्कूलों के 110 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. सुकरात/गैलीलियो/गांधी/पेरियार की वास्तविक और रूपात्मक दुनिया  की थीम पर आधारित ‘क्रिएटिव राइटिंग और स्पोकन वर्ड‘प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की प्रज्ञाश्री होता और निशिका राज ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल में 2दक रनर अप स्थान हासिल किया. कक्षा बारहवीं के नेयारा तहरीम, अदयान मलिक के साथ स्कूल के पूर्व छात्र चिन्मय ने भी ‘डॉ. ओटो वुल्फ मेमोरियल बहु-अनुशासनात्मक काइनेटिक कला स्थापना प्रतियोगिता में भाग लिया और सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल का 2दक रनर अप स्थान प्राप्त किया. विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी  और उनकी कड़ी मेहनत और उत्साह की सराहना की. इसे भी पढ़ें : झूठ">https://lagatar.in/pm-modi-ruled-for-10-years-with-the-help-of-lies-tejashwi/">झूठ

के सहारे पीएम मोदी ने 10 साल किया राज : तेजस्वी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही