Search

 
 
 

गीता पाठ प्रतियोगिता में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

 

स्कूल, शहर और इंटर सिटी प्रतियोगिता में बच्चों को मिली सफलता

Ranchi : चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है. विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में केजी से 10वीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 78 छात्रों को स्कूल स्तर प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया. वहीं शहर स्तर के प्रतियोगिता के लिए 28 छात्र पुरस्कृत किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2 छात्रों को इंटर सिटी प्रतियोगिता स्तर के लिए पुरस्कार दिया गया. इस उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्रों में आध्यात्मिक विवेक की वृद्धि होती हैं. विभिन्न स्तर पर पुरस्कृत छात्र : स्कूल स्तर - 78 छात्र, शहर स्तर - 28 छात्र, इंटर सिटी स्तर - 2 छात्र. इसे भी पढ़ें : स्वीकार">https://lagatar.in/let-us-accept-that-we-are-part-2-of-hemant-sarkar-champai-soren/">स्वीकार

करते हैं कि हम हेमंत सरकार के पार्ट-2 हैं : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही