Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग के विद्यार्थियों का स्नातक में बेहतरीन परिणाम

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग स्नातक सत्र 2020-23 का परिणाम जारी कर दिया गया है. जिसमें रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दो को छोड़कर बाकी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इन छात्राओं में रेहाना परवीन पहले, गुलबनफशा दूसरे और शाइस्ता नाज तीसरे स्थान पर रहीं. इन तीनों के उत्कृष्ट परिणाम के साथ लगभग सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिले हैं. उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. शाहनवाज खान ने उपरोक्त तीनों छात्राओं के अतिरिक्त अच्छे अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि अधिक कक्षाएं लेने और मेहनत से पढ़ाई करने के कारण अच्छे परिणाम आए हैं. विद्यार्थियों को इसे अंतिम पड़ाव या लक्ष्य नहीं मानना चाहिए, बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने, व्यवसायिक शिक्षा के लिए कहीं प्रवेश लेने या रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का प्रयास करना चाहिए. सेमेस्टर तीन और सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों ने भी अच्छे परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसी तरह अधिक कक्षाएं करने और कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया है. उपरोक्त दोनों सेमेस्टर के छात्रों ने अपने उत्तीर्ण छात्रों की विदाई के सम्मान में और उर्दू विभाग में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत में 30 सितंबर को एक भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-returns-to-ranchi-from-delhi-discussion-is-hot/">सीएम

हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची लौटे, चर्चा का बाजार गर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही