Search

 
 
 

विद्या विकास पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

 
Ranchi:  शिक्षक दिवस पर विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिये एक समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में सभी वर्गों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया. साथ ही देश के महान दार्शनिक एवं शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों के सम्मान में सारा दिन स्कूल का कार्यभार संभाला फिर उनके लिए स्वागत गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि गुरु में वह शक्ति है जो असंभव को भी संभव बना सकता है. ज्ञान ही वह सागर है जो बाँटने पर बढ़ता है. इसे भी पढ़ें–अपने">https://lagatar.in/parents-should-compete-to-educate-their-children-education-minister/">अपने

बच्‍चों को पढ़ाने के लिए कंपटीशन करें अभ‍िभावक : श‍िक्षा मंत्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/vvv-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

कर्तव्यनिष्ठता पर जोर

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक –शिक्षिकाओं की ओर से भी स्कूल की प्राचार्या के लिए स्नेह और कर्तव्यनिष्ठता को गायन, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से दर्शाया गया. इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ रहने की सीख दी. उन्होने शिक्षकों को समय के साथ चलने और अपनी बेहतरी के लिये कार्य करते रहने की भी सलाह दी. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-will-announce-a-movement-against-corruption-on-the-birth-anniversary-of-lok-nayak/">जमशेदपुर

: लोकनायक की जयंती पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करेंगे विधायक सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही