: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
शिक्षकों ने अभिभावकों को सरल तरीके से अंग्रेजी-गणित पढ़ाने के दिए टिप्स
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पायल सिंह के निर्देशन में मेघा सिंह, शैलवी सिंह ने किया. जबकि शताक्षी सिंह और तनीषा शर्मा ने तिलक लगाकर अभिभावकों का स्वागत किया. कार्यक्रम में अलका सिंह, अभिलाषा सिंह और कामिनी सहाय ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया. कामिनी सहाय ने जहां घर में बच्चों को सरल तरीके से गणित पढ़ाने के टिप्स दिए, वहीं अभिलाषा सिंह ने अंग्रेजी लिखने, पढ़ने और बोलने के आसान तरीके से अभिभावकों को रू-ब-रू कराया.बेहतर करने वालों को मिला पुरस्कार
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एकेडमिक में अपने-अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा बेस्ट मॉनिटर, अनुशासन, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स, यंग साइंटिस्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और कप देकर उनका हौसला बढ़ाया गया. इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों को भी उपहार दिया गया. इसमें अभिभावकों की श्रेणी में मनोज कुमार राम, इरफान खान, आरिफ अंसारी, मधु कुमारी, सारिका कश्यप, उमा कुमारी और अदरिजा विश्वास की दादी, शिक्षकों में शालू अरोड़ा, कुंतल जेठवा, पूजा सलूजा और बच्चों में तैफुर रजा खान, सार्थक कुमार, प्रेरणा कुमारी, मोंटी कुमार, आयुष कुमार, प्रियांश पांडेय, पीयू विश्वास, प्रत्यूषा शर्मा, प्रीतम राज मोदी, सत्यम कुमार, आराध्या सिन्हा, सुहानी कुमारी, काजल वर्मा, असौम्या भदानी और अनुष्का कुमारी को भी उपहार दिया गया. पूरा कार्यक्रम एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार की देखरेख में हुआ. टेक्निकल सपोर्ट में किशोर कुणाल, फयाज कैशर और चंदन पांडेय थे. मौके पर सुभय कुमार, दीपक सर्राफ, आशुतोष गौतम, प्रियंका सिंह, पवन ठाकुर, विक्की कुमार, रजनी बाला, कुंतल जेठवा, सपना शर्मा, सरोज पांडेय, स्वीटी सिन्हा, पूजा सलूजा, रूबी वर्मा, स्वाति कुमारी, रेखा राणा, दीक्षा सिंह, मरियम, विक्रम कुमार, प्रियंका गुप्ता, निर्मला अरोड़ा, शंकर कुमार, रमेश कुंज, राकेश पांडेय, कुंदन राणा, जेपी सिंह समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेत्तरकर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर [wpse_comments_template]

Leave a Comment