Search

 
 
 

आश्वासन से नहीं माने छात्र, ट्रिपल आईटी में निदेशक के इस्तीफे की मांग तेज

Ranchi News: प्रदर्शनकारी छात्रों ने हॉस्टल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी, एम्बुलेंस की अव्यवस्था, बिजली कटौती और लिफ्ट खराब रहने का मुद्दा उठाया है. उनका आरोप है कि आदित्य से जुड़ी घटना के समय बिजली नहीं थी और लिफ्ट बंद रहने के कारण उसे पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाना पड़ा. छात्रों ने एम्बुलेंस मिलने में करीब 20 मिनट की देरी होने का भी दावा किया है.
 
ट्रिपल आईटी के छात्रों का धरना

Ranchi News: ट्रिपल आईटी (IIIT) में छात्र आदित्य की मौत के बाद छात्रों का विरोध लगातार जारी है. हॉस्टल के बाहर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग की है. छात्रों का आरोप है कि संस्थान में बुनियादी सुविधाओं की कमी, परीक्षा का दबाव और प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई.

 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने हॉस्टल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी, एम्बुलेंस की अव्यवस्था, बिजली कटौती और लिफ्ट खराब रहने का मुद्दा उठाया है. उनका आरोप है कि आदित्य से जुड़ी घटना के समय बिजली नहीं थी और लिफ्ट बंद रहने के कारण उसे पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाना पड़ा. छात्रों ने एम्बुलेंस मिलने में करीब 20 मिनट की देरी होने का भी दावा किया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

छात्रों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने, आपातकालीन व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग की है. विरोध जताते हुए छात्रों ने निदेशक का पुतला बनाकर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई. उनका कहना है कि पिछले दो से तीन वर्षों से समस्याओं की शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

 

इस बीच संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन ने छात्रों से मुलाकात कर बताया कि मंत्रालय की ओर से जांच समिति गठित की गई है, जो दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी. हालांकि छात्रों ने इस आश्वासन को खारिज करते हुए निदेशक के इस्तीफे की मांग दोहराई है. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन गैर-राजनीतिक है और वे आदित्य को न्याय दिलाने के साथ संस्थान की व्यवस्था में सुधार चाहते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही