Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें छात्र : प्राचार्य

Advertisement
Advertisement

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Latehar : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मनिका में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को संपन्न हो गया. इससे पहले प्रशिक्षण में झारखंड शिक्षा परियोजना से प्रशिक्षिका चांद पूर्ति और प्रेमलता पूर्ति ने विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को शिक्षा के बहुआयामी महत्वों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में कंप्यूटर शिक्षा, स्पोकन इंग्लिश, व्यवसायिक शिक्षा, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास की शिक्षा आदि पर जोर दिया गया है. कहा कि शिक्षा का चहुंमुखी विकास और सफलता ही बंद दरवाजे को खोलने की कुंजी है. प्राचार्य जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही यह विद्यालय जिला स्तरीय ही नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय मुकाम हासिल करेगा. उन्होंने छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने की अपील की. आगे कहा कि विद्यालय में विषयवार शिक्षक और विद्यालय के अन्य अपूर्ण कार्यों को पूरा किया जायेगा. उन्होंने बाल संसद के गठन के नवीनीकरण पर जोर दिया. प्रशिक्षण में बाल संसद के प्रधानमंत्री सुजीत कुमार यादव और शिक्षा मंत्री स्वप्निल सौरभ मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को गणित शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र , अंग्रेजी शिक्षक बालकेश प्रजापति, विज्ञान शिक्षक रवींद्र उरांव के अलावा समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव आदि ने संबोधित किया. मौके पर वार्ड सदस्य सोनी देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी, मीना देवी, प्रमिला देवी, हीरामणी देवी, सुधा रंजन सिंह, बसंत भुइयां व विनोद यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जर्मनी">https://lagatar.in/12-men-and-women-who-came-from-germany-performed-pinda-daan-with-rituals-in-gaya-ji/">जर्मनी

से आये 12 महिला-पुरुष ने गया में विधि विधान के साथ किया पिंडदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही