Search

 
 
 

आईटी के क्षेत्र में विद्यार्थी दें ध्यान : डॉ. पीके नायक

 
आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में सेमिनार का आयोजन Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में सेमिनार का आयोजन हुआ. इसका आयोजन विश्वविद्यालय के सीएस एंड आईटी विभाग एवं स्कूल ऑफ डिजिटल लर्निंग ने आईक्यूएसी के सहयोग से किया. इसमें बतौर मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार शामिल हुए. इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा, सीएस एंड आईटी डीन उदय रंजन, एचओडी तारा प्रसाद, निदेशक स्कूल ऑफ डिजिटल लर्निंग रविकांत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि आईटी का क्षेत्र क्रिएटिविटी से भरा क्षेत्र है. विद्यार्थियों को इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है. इससे तकनीकों के अपडेट में मदद मिलेगी. मौके पर डीन उदय रंजन व निदेशक स्कूल ऑफ डिजिटल लर्निंग रविकांत कुमार ने मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार, कुलपति डॉ पीके नायक एवं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को बुके भेंट कर स्वागत किया. सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-many-people-joined-jmm-minister-mithilesh-welcomed/">गढ़वा

: झामुमो में शामिल हुए कई लोग, मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत

आईटी का क्षेत्र क्रिएटिविटी से भरा क्षेत्र हैः नायक

मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार ने आईटी विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकों की बारीकियां बताईं. कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का प्रयोग तो बड़े पैमाने पर हो रहा है, लेकिन इसे अपडेट करने की दिशा में काम नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का प्रयोग करने के लिए विभिन्न ऐप और वेबसाइट का सहारा लेना पड़ता है. सबसे मजेदार बात है कि अलग-अलग कंटेंट के लिए अलग-अलग ऐप का सहारा लेकर इंटरनेट प्रयोग में लाया जा रहा है. इसे अपडेट कर केवल एक ऐप का प्रयोग कर सभी सामग्रियों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है. इस तथ्य के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/eight-ips-officers-of-jharkhand-got-additional-charge/">झारखंड

के आठ आइपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार

विद्यार्थियों में कुछ नया करने की उत्सुकता जगे : डॉ. मुनीष गोविंद

वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि दुनिया डिजिटल की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसमें आईटी क्षेत्र की भूमिका अहम है. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में कुछ नया करने की उत्सुकता जगे, इसे लेकर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है. इनके अलावा डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा, डीन उदय रंजन, स्कूल ऑफ डिजिटल लर्निंग के निदेशक रविकांत कुमार सहित अन्य ने भी अपने अपने मंतव्य रखे. मंच संचालन तारा प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय रंजन, रविकांत कुमार के अलावा विजय लाल, प्रभात कुमार, राहुल कुमार, तारा प्रसाद, अमित कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही