Search

 
 
 

विद्यार्थी संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें, सिविल सेवा की भी करें तैयारी : डॉ. ओंकारनाथ

 
रांची कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पौधरोपण के साथ मना आईसीएआर-आईएआरआई का स्थापना दिवस Barhi : भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र गौरियाकरमा में आईसीएआर-आईएआरआई का नौवां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि रांची कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि आईसीएआर रांची के निदेशक डॉ. अभिजीत कर शामिल हुए. समारोह में संस्थान के नई दिल्ली व झारखंड के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ज़ूम लिंक से जुड़े रहे. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत बालिका छात्रावास परिसर सहित केंद्र परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण से किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ओंकारनाथ सिंह ने संस्थान की प्रगति पर संतोष व्यक्त हुए कहा कि यहां पर विकसित की जा रही सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं. केंद्र के विद्यार्थी एवं किसान इसका लाभ लें और खुद को बेहतर बनाएं. उन्होंने कृषि विज्ञान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कृषि क्षेत्र के करियर से अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया. वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिजीत कर ने आईएआरआई के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इससे पहले सम्मेलन कक्ष में स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. समारोह में अतिथियों का स्वागत विशेष कार्याधिकारी डॉ. विशाल नाथ पांडेय ने बुके देकर किया. स्वागत उद्बोधन में डॉ. पांडेय ने संस्थान के बीते आठ वर्षों की प्रगतिशील यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. साथ ही संस्थान की उच्चतम शिक्षा पद्धति एवं उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को कृषि अनुसंधान क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. समारोह में संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम सफल बनाने में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके महंता, डॉ. प्रियरंजन कुमार सहित संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-a-false-conspiracy-was-hatched-to-abduct-himself-along-with-his-minor-girlfriend-the-police-disclosed-this/">चतरा

: नाबालिग प्रेमिका संग मिल खुद के अपहरण की रची झूठी साजिश, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही