Search

 
 
 

छात्र एक लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें- दिलीप प्रसाद

 
Latehar : एजी कार्यालय पटना में क्लास वन रैंक में कार्यरत सीनियर ऑडिट ऑफिसर दिलीप प्रसाद मंगलवार को सदर प्रखंड के नवागढ़ पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा पहुंचे. जहां स्कूल के छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. छात्राओं ने ढोल व मांदर की थाप पर उनका स्वागत किया. पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-10-day-goat-rearing-training-program-launched-at-rseti-bhawan/">लातेहार

: आरसेटी भवन में 10 दिवसीय बकरीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-corporations-sanitation-workers-on-indefinite-strike/">देवघर

: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निगम के सफाई कर्मी

सीमित संसाधनों से भी छात्र बेहतर मुकाम हासिल कर सकते है

दिलीप प्रसाद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी नावागढ़ ग्राम के हैं और यहां के सरकारी स्कूल में उनकी प्राथमिक शिक्षा ली है. ग्रामीण क्षेत्र व सीमित संसाधनों से भी छात्र बेहतर मुकाम हासिल कर सकते है. उन्होने छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया. दिलीप कुमार ने कहा कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक छात्रों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. एक सफल नागरिक बनने की बुनियाद इसी समय पड़ती है. उन्होंने कहा विद्यालय के छात्र व छात्राओं के बीच कॉपी-पेंसिल समेत अन्य पठन पाठन की सामग्रियां वितरित किया. इसे भी पढ़ें - सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-caste-income-residential-certificate-and-lpc-work-stalled-due-to-strike-of-revenue-sub-inspectors/">सरायकेला:

राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र व एलपीसी का काम ठप

कई लोग रहे उपस्थित 

इस अवसर पर धनेश्वर बैगा, प्रेमचंद्र उरांव, रीना देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, कमलेश उरांव, टैंपू उरांव, किरानी उरांव, ललिता उरांव, पलीतर उरांव,उपेंद्र उरांव, रंजीत बैठा, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, रीना देवी, सहायक अध्यापक सुनील प्रसाद, मुकेश प्रसाद, सुरेश उरांव व सुनील प्रजापति आदि उपस्थित  रहें. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wreak-havoc-on-those-carrying-coal-on-cycles-oblivious-to-the-business-of-big-businessmen/">धनबाद

: साइकिल पर कोयला ढोने वालों पर कहर, बड़े कारोबारियों के धंधे से बेखबर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही