Search

 
 
 

हजारीबाग: विद्यार्थियों ने किया पारसनाथ का शैक्षणिक भ्रमण

 
Hazaribagh: बड़ा दिन में स्कूल के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है. उनकी शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है. इसी क्रम में बरकट्ठा प्रखंड के गंगपाचो स्थित प्लस टू डिवाइन पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के पांच सौ छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया. छात्रों ने भद्रकाली मंदिर, पारसनाथ और बोधगया का भ्रमण किया. प्राचार्या ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति कि यह योजना रहती है कि हमें हर प्रकार से विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. बच्चे आंखों देखी घटनाओं को जीवनभर याद रखते हैं. वह काफी प्रभावी होता है. प्रकृति के बीच की शिक्षा उनके मन मस्तिष्क में सदा के लिए छप जाती है.

शैक्षणिक भ्रमण से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ती है: प्राचार्य 

प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का अभिन्न अंग है. स्कूल निदेशक आईपी भारती ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों में उत्सुकता तो बनती ही है. एक नए वातावरण में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए आसान और आंखों देखी शिक्षा को आत्मसात करना और भी सरल हो जाता है. बच्चों ने अपने इतिहास, भूगोल, विज्ञान और सामाजिक व्यवस्था से रूबरू हुए. इस पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/on-28th-cm-will-give-gift-to-56-lakh-women-amount-of-mainiya-scheme-will-be-transferred/">28

को CM देंगे 56 लाख महिलाओं को तोहफा, मंईयां योजना की राशि होगी ट्रांसफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही