Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन के इशारे पर छात्रों पर बरसाई गई लाठियां : केके गुप्ता

Ranchi : राज्य सरकार की 60-40 नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में महानगर भाजपा युवा मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि पुलिस आजकल चोर, गुंडों, उपद्रवियों और उग्रवादियों को तो पकड़ कर पीट नहीं पा रही, हां, निहत्थे कार्यकर्ताओं और छात्रों पर जरूर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है. यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर हो रहा है. मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन जनता की आवाज को डंडे और लाठियों के बल पर दबाना चाह रहे हैं, जो कभी संभव नहीं हो सकता. प्रदर्शन में आरती कुजूर, सचिन साहू, वरूण साहु, रमेश सिंह, बलराम सिंह, नीरज सिंह, जितेन्द्र वर्मा, सूर्यप्रभात, अश्मित सिंह सेठी, अमन जयसवाल, अरविंद तिवारी और लक्ष्मी कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिश्वत">https://lagatar.in/chatra-sp-suspends-two-policemen-after-bribe-taking-video-goes-viral/">रिश्वत

लेते वीडियो वायरल होने के बाद चतरा एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही