Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैट्रिक- इंटर की परीक्षा में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी कंपार्टमेंटल की करें तैयारी : जैक

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  24 मार्च से झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होनी है. इस बार मैट्रिक -इंटर की परीक्षा लिखने वाले कुल 7 लाख विद्यार्थी हैं. जिसमें 4 लाख विद्यार्थी मैट्रिक और 3 लाख विद्यार्थी इंटर के हैं. वहीं कई विद्यार्थी इस बार मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं. जैक अध्यक्ष ने बताया कि रोजाना 20 से 22  विद्यार्थी झारखंड एकेडमी काउंसिल परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में पहुंच रहे हैं. जो विद्यार्थी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं, वे कंपार्टमेंटल की तैयारी में जुट जाएं. इसके अलावा मध्यमा बोर्ड के माध्यम से भी वह परीक्षाएं लिख सकते हैं. अध्यक्ष ने कहा कि 5 माह तक परीक्षा का फॉर्म स्कूलों में भरवाया जा रहा था. लेकिन विद्यार्थियों की खुद की लापरवाही के कारण परीक्षा फॉर्म भरने से विद्यार्थी वंचित रहे हैं.

परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सका

झारखंड एकेडमी काउंसिल के बाहर परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए रमेश कुमार ने बताया कि जानकारी के अभाव और आर्थिक तंगी के कारण वह मैट्रिक की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सका है. फिलहाल वह झारखंड एकेडमी काउंसिल परीक्षा फॉर्म भरने पहुंचा था, लेकिन जैक द्वारा परीक्षा फॉर्म के संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई.

चार बार तिथि बढ़ाई गई है

वहीं परीक्षा फॉर्म नहीं भरने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं के संबंध में पूछने पर जैक अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 5 माह से मैट्रिक और इंटर के परीक्षा फॉर्म भरायें जा रहे हैं. चार बार तिथि बढ़ाई गई है. इसके बावजूद अगर विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहते हैं, तो उनके लिए कंपार्टमेंटल और मध्यमा बोर्ड की व्यवस्था है. विद्यार्थी मध्यमा बोर्ड और कंपार्टमेंटल का सहारा ले सकते हैं. जैक अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सारे कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं. 2 से 3 दिनों के अंदर परीक्षा केंद्रों का चयन हो जाएगा. इसके बाद विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड दिये जायेंगे.. इसे भी पढ़ें – होली">https://lagatar.in/cm-reached-education-ministers-residence-holi-meeting-congratulated/">होली

मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचे सीएम, दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही