Search

 
 
 

विद्यार्थियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण, होंगे आत्मनिर्भर : जीएम

 
Keredari. एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खनन परियोजना में कोयला खनन कर रही कंपनी बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा शुक्रवार को परियोजना से प्रभावित गांव बेंगवरी में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र का उद्घाटन बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के जीएम श्रीनिवास राव ने फ़ीता काटकर किया|. कंपनी की सीएसआर कार्यक्रम के तहत बीजीआर की ओर से युवा संस्था के अजित कम्प्यूटर के संचालकों को प्रशिक्षण का कार्य सौंपा गया है. अभी शुरुआत में आठ कम्प्यूटर सेट के साथ प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है. प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के जीएम राव ने बताया कि कंपनी कोयले की खनन के अलावा सीएसआर के तहत सामाजिक दायित्व का कार्य भी करती है. इसी के तहत इस कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है. वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी के महत्व को देखते हुए अब स्कूली छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, ताकि आगे जाकर ये बच्चे रोजगार से जुड़ कर आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकें. प्रशिक्षण केंद्र खुलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है व प्रशिक्षुओं के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ देखी जा रही है. मौके पर बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के जीएम श्रीनिवास राव, एचआर और एडमिन सीएसआर कोऑर्डिनेटर रामशास्त्री, अमिताभ कुमार, राजशेखर, त्यागराजन व युवा संस्था से पंकज कुमार, अंजू कुमारी, योगेन्द्र महतो व सैफ अली सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-prayer-meeting-organized-in-church-on-good-friday/">हजारीबाग

: गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही