Search

 
 
 

60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 8 अप्रैल को छात्र करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

 
Ranchi : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 3 अप्रैल को सरायकेला -खरसावां में आक्रोश मार्च निकालेगी. 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का महाघेराव करेगी. ऑक्सीजन पार्क में प्रेस वार्ता कर छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, योगेश कुमार भारती, मनोज यादव ने यह जानकारी दी. सरकार द्वारा हमारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण यह फैसला लिया गया है. कहा कि 8 अप्रैल को मोरहाबादी बापू वाटिका के समक्ष सुबह 10 बजे एकत्रित होकर मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक अधिकार यात्रा निकाली जायेगी.

क्या है इनकी मांगें

स्टूडेंट यूनियन ने सरकार से मांग की है 60- 40 नियोजन नीति वापस करते हुए खतियान आधारित नियोजन नीति लागू की जाये. ओबीसी के लिए जनसंख्या अनुपात में आरक्षण रोस्टर जारी किया जाये. प्रतियोगिता परीक्षा फॉर्म भरते समय स्थानीय प्रमाण पत्र, क्रमांक संख्या भरना अनिवार्य किया जाये. राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय परीक्षाओं में क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य किया जाय. सभी प्रतियोगिता परीक्षा में झारखंड सामान्य ज्ञान का एक स्पेशल पेपर रखा जाये. झारखंडी छात्रों के लिए उम्र सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाये. साथ ही उत्तराखंड की तर्ज पर पेपर लीक कानून बनाया जाये.

छात्रों का कहना है

बोकारो के छात्र नेता इमाम शफी ने बताया कि तमाम छात्र अपने हक अधिकार व अपनी रोजगार के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे. रामगढ़ जिला के मुकेश कुमार का कहना है कि पिछले 5 सालों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन झारखंड सरकार की गलत नियोजन नीति के कारण हमें नौकरी नहीं मिल पा रही. रामगढ़ जिला के आयुष कुमार ने बताया कि हम साजिश के शिकार हुए हैं. कैसे सरकार पर भरोसा करें . रांची के सुनील साहू का कहना है कि 60-40 वाली नियोजन नीति का विरोध हम तमाम झारखंड वासी कर रहे हैं. पहले विधानसभा का घेराव किया. अब मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. डुमरी के मंसूर आलम ने बताया कि सरकार ने वादा किया था कि 5 लाख साल में रोजगार देंगे और सालाना बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन अभी तक कोई ठिकाना नहीं है.
इसे भी पढ़ें – जनजाति">https://lagatar.in/environment-is-safe-if-there-is-tribal-society-sudarshan-bhagat/">जनजाति

समाज है तो पर्यावरण सुरक्षित है : सुदर्शन भगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही