Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति को लेकर 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव : सफी इमाम

Ranchi : नियोजन नीति की मांग को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों ने अब विधानसभा घेरने का ऐलान किया है. शुक्रवार को 2016 के पूर्व नियोजन नीति 60: 40 के खिलाफ ऑक्सीजन पार्क रांची में छात्रों और अभ्यर्थियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की. साथ ही विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया. इसमें राज्य भर से छात्रों और अभ्यर्थियों के शामिल होने का दावा किया गया.

11 मुख्यमंत्री बदले लेकिन युवाओं का भविष्य नहीं बदला 

झारखंड यूथ एशोसिएशन के केंद्रीय संयोजक इमाम सफी ने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड बने 22 साल हो गये, लेकिन अब तक एक स्थानीय नीति- नियोजन नीति तक नहीं बन पाई है. इस बीच 11 मुख्यमंत्री बदले लेकिन युवाओं का भविष्य नहीं बदला. वर्तमान हेमंत सरकार पांच लाख युवाओं को नौकरी का वादा करके सत्ता में आयी, लेकिन आज साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद नौकरी तो छोड़िए, एक नियोजन नीति तक नहीं बना पायी है. पिछ्ले वर्ष मैट्रिक-इंटर आधारित नियोजन नीति रद्द होने के बाद से ही झारखंड के बेरोजगार छात्र आक्रोशित और आंदोलित हैं. मौके पर छात्र नेता मनोज यादव, देवेंद्र नाथ महतो, गुलाम हुसैन, सजीर अंसारी, महेश कुमार, एहतशाम अली मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – सरयू">https://lagatar.in/saryus-letter-to-the-speaker-take-contempt-action-against-minister-banna-gupta/">सरयू

का स्पीकर को पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता पर करें सदन की अवमानना की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही