Search

 
 
 

कोरोना काल में पढ़ाई रुकी, तो दोनों बहनों ने पढ़ाकर भाई को बना दिया टॉपर

 
Arrah : किसी भी परीक्षा में टॉप करने वाले टॉपर्स की अपनी एक कहानी जरूर होती है. सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमें कई छात्र और छात्राओं ने टॉप किया. इन्हीं टॉपर्स में से एक हैं आरा के रहने वाले अभिषेक कुमार. इन्होंने मैट्रिक परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल किया है. अभिषेक को 500 में से 480 अंक मिले हैं. जिससे परिवार वाले बहुत खुश हैं. इसे भी पढ़ें - पार्टी">https://english.lagatar.in/on-the-partys-foundation-day-pm-modi-said-bjp-is-not-just-a-machine-to-win-elections/45953/">पार्टी

के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, गलत नैरेटिव खड़े करने में लगा है विपक्ष

कैथोलिक मिशन स्कूल से अभिषेक ने की है पढ़ाई

अभिषेक ने कैथोलिक मिशन स्कूल से अपनी पढ़ाई की है. दो बड़ी बहनों से छोटे अभिषेक के टॉप आने की कहानी भी उनकी बहनों से ही शुरू होती है. और अभिषेक ने भी इसका पूरा श्रेय दोनों बहनों को ही दिया है. अभिषेक की दोनों बहनों ने दिन-रात एक करके अभिषेक को पढ़ाई में पूरी मदद की. साथ ही भाई का हौसला अफजाई भी किया. जिससे बिहार में पांचवा स्थान मिला. दरअसल कोरोना की वजह से स्कूल बंद थे और अभिषेक अपनी पढ़ाई सही तरीके नहीं कर पा रहे थे. मां से भी अक्सर अभिषेक कहते थे कि कैसे होगा, जब पढ़ाई ही पूरी नहीं हो पा रही है. अभिषेक ने बताया कि उमकी बहनों ने ही उन्हें पढ़ाया, जिससे ये मुकाम हासिल कर पाये. साथ ही बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से लक्ष्य क्रैश क्विज से भी पढ़ाई करने में सहायता मिली थी. आगे चलकर अभिषेक का सपना आईएएस बनने का है. लेकिन फिलहाल पहले ISC और BSC करना चाहते हैं. फिर IAS बनने का लक्ष्य रखा है.

बेटे के टॉप करने पर बहुत खुश हैं पिता

अभिषेक के पिता श्याम नंदन कुमार सिविल कोर्ट में वकील हैं. उन्होंने बताया कि बेटे के टॉप करने पर वे खुश हैं. साथ ही कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास था कि बेटा टॉप टेन में जरूर आयेगा.बेटे के टॉप आने पर उन्होंने अभिषेक के शिक्षक और जिला की शिक्षा व्यवस्था को धन्यवाद दिया. कहा कि सभी ने उनके बेटे को यहां तक पहुंचाने में बहुत मदद की है. बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से एक ग्रुप बनाकर परीक्षा से जुड़े हुए सवाल हर दिन भेजे जाते थे. इसके अलावा क्विज कराकर भी हर दिन तैयारी करायी थी. और क्विज का रिजल्ट भी हर शाम दिये जाते थे. जिससे अभिषेक को पढ़ाई में मदद मिली.

दोनों बेटियों ने ही बेटे को पढ़ाया - मां

भिषेक की मां ममता शर्मा ने बताया कि बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिखाया है. साथ ही बताया कि अभिषेक कोरोना की वजह से पढ़ाई ज्यादा ना पाने की वजह से थोड़ा डरा हुआ भी था. लेकिन दोनों बेटियों की मदद और अपनी लगम से इस मुकाम तक पहुंच पाया. यहां बता दें कि अभिषेक की दोनों बहनें भी कैथोलिक स्कूल से ही पढ़ी हैं. बड़ी बहन ने साल 2015 और छोटी बहन ने 2020 में स्कूल टॉपर रह चुकी हैं. https://english.lagatar.in/the-audiences-favorite-anupam-was-also-corona-positive-celebrating-the-birthday-in-a-different-way/45921/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही