Search

 
 
 

रामगढ़: अनुमंडल पदाधिकारी ने किया ईंट भट्ठों का निरीक्षण

 
Ramgarh: जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने अंचल अधिकारी रामगढ़ सुदीप एक्का के साथ रामगढ़ अंतर्गत कैथा क्षेत्र के अलग-अलग कुल पांच स्थलों पर संचालित ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थल का भौतिक निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में ईंट भट्टा संचालक स्थल से अनुपस्थित पाए गए. जिसके उपरांत सभी संचालकों को दस्तावेजों के साथ मंगलवार को पूर्वाहन 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय, रामगढ़ में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही