Arun kumar Garhwa : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र सिरोई खुर्द पंचायत के सिरोई गांव में 40 लाख की लागत से बनी उप स्वास्थ्य केंद्र 6 साल बीत जाने के बाद भी अब तक चालू नही हो पाया है. लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. सिरोई खुर्द पंचायत के सिरोई, बघवा सहित अन्य गांव के लोगों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र सिरोई खुर्द में 40 लाख रुपये की लागत से 6 साल पहले बनायी गयी थी. इसकी हालत अब जर्जर हो चुकी है. अब उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील होने को है और अस्पताल का नाम भी मिटने को है. अस्पताल की बाउंड्री के अंदर झाड़ी व गंदगी का अंबार लगा हुआ है. लोग इससे नाराज हैं. लोगों का कहना है कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र आम जनता की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनायी गयी थी. लेकिन अब तक इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर किसी का ध्यान नहीं होने से बंद पड़ा हुआ है. सिरोई खुर्द गांव आदिवासी आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-fight-between-two-sides-in-kharoundhi-police-engaged-in-investigation/">गढ़वा:
खरौंधी में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस छानबीन में जुटी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/1-14.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
खरौंधी में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस छानबीन में जुटी
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment