Search

गढ़वा: लाखों रुपये से बना उपस्वास्थ्य केंद्र है वीरान, ग्रामीण परेशान

Garhwa: रमना प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल ऐसा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी सीएचओ के सहारे चल रहा है. साथ ही प्रखंड के वेलनेस एंड हेल्थ सेंटर में पदस्थापित चिकित्सा कर्मी को दीया लेकर खोजा जाय तो शायद ही मिले. इन सभी से भी अजूबा कार्य बहियार खुर्द पंचायत परसवान ग्राम में पावर हाउस के पीछे लाखों की लागत से बने उपस्वास्थ्य केंद्र की है. इस केंद्र का निर्माण हुए करीब पांच वर्ष हो गये. लेकिन इस केंद्र में आज तक कोई चिकित्सा कर्मी गये ही नहीं. लाखों की लागत से बना यह भवन आज वीरान पड़ा है. ग्रामीण बैल व बकरी को गर्मी, बरसात और ठंड से बचाने के लिए इसी मार्बल टाइल्स लगे भवन का उपयोग करते हैं. जिस भवन को जन स्वास्थ्य सेवा के लिए उपयोग होना था वह तबेला बन गया है. इस सम्बन्ध में ग्रामीण गुलाम रसूल ने कहा कि आज से चार पांच वर्ष पूर्व में इस उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य हुआ था, लेकिन पता नहीं किस कारण से आज तक इसमें स्वाथ्य कर्मी नहीं आये और स्वास्थ्य सुविधा इस पंचायत में बहाल नहीं हुआ. समाजसेवी कुलदीप पासवान बताया कि उपस्वाथ्य केंद्र तो बन कर वर्षों पहले ही तैयार हो चुका है. आज इसकी स्थिति बद से बदतर हो गयी है. अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि इस भवन के संवेदक द्वारा मुझे हैंडओवर नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp