Search

 
 
 

पाटन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत

 
Palamu :  पाटन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजनंदन यादव की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजनंदन यादव हमेशा की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गये थे. तभी अचानक वो जमीन पर गिर गये. मौके पर मौजूद  पुलिसकर्मी आनन-फानन में उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में राजनंदन यादव को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आशंका जतायी जा रही है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान सब इंस्पेक्टर को ब्रेन हेमरेज हुआ होगा, जिससे उनकी मौत हो गयी.  राजनंदन यादव बिहार के मुंगेर के धरहरा के रहने वाले थे. बताया जाता है कि एक साल पहले ही राजनंदन यादव को एएसआई से सब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति मिली थी. चार माह पहले उनकी पोस्टिंग पाटन थाना में हुई थी. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही