Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अधिवेशन को लेकर उपसमिति की बैठक, बंधु ने रखे कई प्रस्ताव

  • INC की बैठक में बंधु तिर्की ने पांचवी एवं छठी अनुसूची सहित वनाधिकार अधिनियम और जनजातीय धार्मिक कोड का उठाया मुद्दा
  • कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण पर रखे विचार
New Delhi/Ranchi : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में होना है. इस अधिवेशन को लेकर पार्टी की तैयारी जोरों पर है. इससे पहले बुधवार को दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण उप समिति के बैठक आहूत हुईं. बैठक की अध्यक्षता AICC महासचिव मुकुल वासनिक ने की. बैठक में झारखंड की तरफ से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सब पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए. बंधु तिर्की ने कई विषयों पर प्रस्ताव रखा. इसे पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-static-surveillance-team-seized-6-40-lakh-cash/">रामगढ़

: स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया जांच अभियान, 6.40 लाख कैश जब्त 
- पांचवी एवं छठी अनुसूची का अनुपालन - वनाधिकार अधिनियम का गंभीरता से अनुपालन - ट्राइबल सब प्लान की राशि को आदिवासी हितों के लिए खर्च करना - आदिवासी रेजिमेंट का गठन - जनजातीय धार्मिक कोड - जातिगत आधार पर जनगणना - एससी-एसटी के बैकलॉग वेकैंसी को पूर्ण करना - प्रोमोशन की पॉलिसी का सही से अनुपालन - डीएमएफटी फंड का सही से इस्तेमाल - वन उत्पादकता, पलायन, बेरोजगारी - झारखंड के आदिवासी जो असम में हैं उन्हें आदिवासी का दर्जा आदि बैठक में पूर्व सांसद उदित राज, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नेटा डिसूजा, केरल के मवेलीकारा से सांसद कोड़ीकुन्निल सुरेश, कैप्टन अजय सिंह यादव, के राजू, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व मंत्री शिवाजी राव मोगे उपस्थित थे. इस दौरान बंधु तिर्की के द्वारा लाये गए प्रस्तावों पर गंभीरता से चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें-  निरामया">https://lagatar.in/camp-organized-in-niramaya-hospital-free-cataract-operation-for-100-poor/">निरामया

अस्पताल में लगा कैंप, 100 गरीबों का हुआ मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन
बता दें कि पार्टी सभी सामाजिक - राजनीतिक एवं लोक कल्याण के विषयों पर देश भर के नेताओं से प्रस्ताव मंगाकर ड्राफ्ट तैयार कर रही है. इन प्रस्तावों पर एक मसौदा तैयार होगा, जिसे कांग्रेस के छत्तीसगढ़ अधिवेशन के सत्र में लाया जाएगा. देश भर के नेताओं से आए प्रस्ताव पर सहमति के बाद आने वाले चुनावों में पार्टी इन बिंदुओं को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी. 24 - 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ अधिवेशन की तैयारियों को लेकर इस बैठक की महत्ता काफी अहम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही