Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी का बांग्लादेशी-रोहिंग्या को डिपोर्ट करने के लिए विशेष होल्डिंग सेंटर बनाने का निर्देश

सरकार ने  जिलाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में होल्डिंग सेंटरों को बनाने के लिए सही जगह चिह्नित कर आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करें. सूत्रों के प्रशासन का फोकस राज्य के सीमावर्ती जिलों और उन इलाकों पर है, जहां अवैध प्रवासियों के छिपे होने की ज्यादा उम्मीद और आशंका है. जो जानकारियां सामने आ रही है.
 

 Kolkata : पश्चिम बंगाल की नयी सुवेंदु सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश डिपोर्ट करने के लिए विशेष होल्डिंग सेंटर बनाने के  निर्देश जारी किये हैं.

 

खबर है कि सीएम  सुवेंदु अधिकारी ने  इस संबंध में पश्चिम बंगाल के सभी जिलाधिकारियों को लिखित निर्देश दिये हैं. गाइडलाइंस जारी कर दी गयी हैं.

 

सरकार ने  जिलाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में होल्डिंग सेंटरों को बनाने के लिए सही जगह चिह्नित कर आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करें.

 

सूत्रों के प्रशासन का फोकस राज्य के सीमावर्ती जिलों और उन इलाकों पर है, जहां अवैध प्रवासियों के छिपे होने की ज्यादा उम्मीद और आशंका है. जो जानकारियां सामने आ रही है.

 

उसके अनुसार होल्डिंग सेंटरों का मकसद अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कड़ी नजर रखना है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को सीधे जेल में नहीं, इन सेंटरों में रखा किया जायेगा.

 

कहा गया है कि जब तक इन पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान की पुष्टि होने,  उन्हें कानूनी रूप से उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें इन होल्डिंग सेंटरों में रखा जाएगा.

 

याद करें कि भाजपा ने इबंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य से अवैध प्रवासियों को निकालने का वादा किया था.

 

अमित शाह ने साफ कहा था कि जिस तरह भाजपा ने असम में घुसपैठ को पूरी तरह से खत्म किया, उसी तरह  बंगाल में भी अवैध घुसपैठ पूरी तरह से खत्म कर दी जायेगी.    

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही