Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद शाखा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बने सुभाष लिखमानिया

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad)  मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा का शपथ ग्रहण समारोह पुराना बाजार स्थित मंच भवन में संपन्न हुआ. समारोह में सत्र 22-23 के लिए कार्यसमिति ने शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा और पार्षद संटू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने शपथ की विधि पूरी कराई. नयी में अध्यक्ष पद के लिए सुभाष लिखमानिया चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल अग्रवाल और  रोहित खड़किया को चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष लखमनिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच शाखा का यह उनका दूसरा वर्ष है. अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा जनता और समाज की भलाई के लिए उनकी संस्था हमेशा ही तत्पर रहती है. फिलहाल संस्था की ओर से 365 दिनों में 365 यूनिट ब्लड डोनेट करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रोग्राम है और राष्ट्रीय स्तर पर 10,000 यूनिट ब्लड डोनेट होना है. धनबाद जिले से मंच द्वारा 365 यूनिट ब्लड का योगदान दिया जाएगा. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की व्यवस्था होगी. इस मौके पर संस्था के सचिव सुनील सोनी, सह सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित सरावगी, सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश मित्तल के साथ संस्था से जुड़े तमाम लोगों को सम्मानित किया गया. यह भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-country-has-seen-puja-how-to/">देश

ने देखे हैं `पूजा` कैसे-कैसे ! [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही