Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Submarine आईएनएस वागीर भारतीय नौसेना में शामिल की गयी

Mumbai : कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की पांचवीं पनडुब्बी आईएनएस वागीर आज सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल की गयी. आईएनएस वागीर का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है. जान लें कि नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में इसे नौसेना में शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-starts-vijaypur-to-jammu-rahul-will-address-public-meeting/">भारत

जोड़ो यात्रा विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ी, राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे

नौसेना के अनुसार, वागीर का अर्थ सैंड शार्क है

भारतीय नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी दुश्मन को रोकने की भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा करके भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ायेगी. यह संकट के समय में निर्णायक वार करने के लिए खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियान के संचालन में भी मददगार साबित होगी. नौसेना के अनुसार, वागीर का अर्थ सैंड शार्क है, जो तत्परता एवं निर्भयता के भाव को प्रतिबिंब करती है. इसे भी पढ़ें :  झामुमो">https://lagatar.in/double-headache-to-jmm-disintegrating-opposition/">झामुमो

को डबल हेडेक, बिखरता विपक्ष, कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का दोबारा समन, …जब नेताजी के आंदोलन का गवाह बना हजारीबाग समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

आईएनएस वागीर बेहतरीन सेंसर और हथियारों से लैस है

नौसेना ने कहा कि आईएनएस वागीर दुनिया के कुछ बेहतरीन सेंसर और हथियारों से लैस है, जिसमें वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े को बेअसर कर सकती हैं. नौसेना के अनुसार पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को पानी में उतारने की क्षमता है, जबकि इसके शक्तिशाली डीज़ल इंजन बैटरी को काफी जल्दी चार्ज कर सकते हैं. आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम लगाया गया है. आईएनएस वागीर को हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही