Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबोधकांत अपनी बेटी यशस्विनी सहाय संग पहुंचे रिम्स, घायल बसंती और हीरामनी का जाना हाल

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में बुधवार को कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उनकी बेटी यशस्विनी सहाय और झामुमो नेता पहुंचे. रिम्स के ऑर्थो विभाग में 11 दिनों से इलाजरत मरीज बसंती देवी और हीरामनी कुमारी और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान इलाज और अस्पताल में मिल रहे सुविधा के बारे में जानकारी भी ली. इलाज कर रहे डॉक्टर रवि से भी सुबोधकांत और उनकी बेटी से मिलकर घायलों के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज करने की बात कही. मालूम हो कि 14अप्रैल को बढ़मू सरहुल शोभायात्रा में मुरपीरी गांव में टैक्टर पलटने से तीन की मौत एवं दर्जनों सरना धर्मावलंबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमें हीरामनी और बसंती देवी भी शामिल थी. मौके पर झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, तुलसी मुंडा, धर्मेश उरांव समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : होटवार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-against-the-then-jail-superintendent-of-hotwar-jail-departmental-proceedings-will-continue-cm-approved/">होटवार

जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, चलेगी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग, CM ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही