Search

 
 
 

सुब्रतो कप फुटबॉल : डॉन बॉस्को और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स की टीम विजेता

 
Ranchi : रांची सदर स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संत पॉल एवं संत मार्गेट उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया. अंडर 14 बालक समूह में डॉन बॉस्को उच्च विद्यालय हेसाग हटिया की टीम विजेता और गोस्नर हाई स्कूल रांची की टीम उप विजेता रही. वहीं अंडर 17 बालक समूह में भी डॉन बॉस्को हाई स्कूल की टीम विजेता और गोस्सनर हाई स्कूल की टीम उप विजेता रही है. अंडर 17 बालिका फुटबॉल में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट गर्ल्स बरियातू की टीम विजेता और सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही. प्रखण्ड स्तरीय तीनों चैंपियन टीमे आगामी 24 जुलाई से शुरू हो रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रांची सदर का प्रतिनिधित्व करेंगीं. सभी विजेता एवं उप विजेता टीमों को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रांची सदर अरबिंद कुमारी द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-electricity-stalled-for-5-hours-3-hours-spent-in-finding-fault/">रांची

: 5 घंटे ठप रही बिजली, फॉल्ट खोजने में ही बीता 3 घंटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही