Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुब्रतो कप फुटबॉल : एनसीसी का हराकर झारखंड फाइनल में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी की ओर से 19 से 26 सितंबर तक नई दिल्ली में 62वां अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है. बीते वर्ष की चैंपियन टीम आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर गुमला ने इस वर्ष भी फाइनल में जगह बना ली है. मंगलवार को हरियाणा से फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेगी. सोमवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में झारखंड का सामना एनसीसी की टीम से हुआ. झारखंड की टीम ने जीत की लय बरकरार रखते हुए एनसीसी को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. इस मुकाबले में अल्का इंदवार और बिनीता होरो ने 1-1 गोल दागे.

आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर गुमला को बधाई

इस वर्ष झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नेतृत्व में झारखंड की टीम ने सुब्रतो कप में भाग लिया है. आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर गुमला झारखंड खेल विभाग द्वारा संचालित है. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव के रवि कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, उपनिदेशक खेल राज किशोर खाखा समेत खेल विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं टीम के कोच बीना केरकेटा, खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी. इसे भी पढ़ें भाजपा">https://lagatar.in/bjps-allegation-against-cm-hemant-deliberate-defect-left-in-petition-filed-in-high-court/">भाजपा

का सीएम हेमंत पर आरोप, जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ा गया डिफेक्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही