Ranchi : दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में आयोजित 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड ने दमदार जीत के साथ शुरुआत की है. झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी. इस मुकाबले में बबिता कुमारी ने 3, पुनिता कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और संजना उरांव ने 1-1 गोल कर झारखंड को जीत दिलायी. झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनिता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन कुजूर, पूनम कुमारी, ललिता बोयपाई शामिल हैं.
सुब्रतो कप : झारखंड ने पहले मुकाबले में दिल्ली को 7-0 से दी मात
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)