Search

 
 
 

इथेनॉल प्लांट लगाने पर सब्सिडी, VBU में 145 पद स्वीकृत, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले

 
Ranchi: शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 25 प्रस्तावों पर मंजूरी मिली है. इनमें इथेनॉल पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी मिली है. राज्य में इथेनॉल प्लांट लगाने पर हेमंत सरकार 30 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी. इस पॉलिसी के तहत निवेशकों को सरकार 25 प्रतिशत तक की कैपिटल सब्सिडी देगी. लघु उद्योगों कि लिए यह राशि 10 करोड़ और बड़े उद्योगों के लिए 30 करोड़ तय की गई है. देखें वीडियो वहीं विनोबा भावे विवि अंतर्गत 5 डिग्री कॉलेजों में 145 पदों को स्वीकृति दी गई है. इनमें मांडू, बड़कागांव, सिमरिया, बगोदर और जमुआ शामिल हैं. इसके अलावा, धनबाद में स्मार्ट मीटर लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है. राज्यपाल के कार्केड के लिए खरीदे गए 6 वाहनों का बीमा कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति. झारखंड आकस्मिक निधि से 500 करोड़ की जगह अब 1200 करोड़ रुपये की हो सकेगी निकासी. नोटः खबर अपडेट हो रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही