Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए बनेगा सब वे

Advertisement
Advertisement

 रेलवे ने तैयार किया मास्टर प्लान, दक्षिणी छोर पर बनेगा नया रोड अंडरब्रिज

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सब वे बनेगा. इसके लिए रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है. सब वे के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. नये प्लान के तहत हर प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सब-वे बनाया जाएगा.  अलग-अलग सब-वे बाद में सभी प्लेटफार्म से जोड़ दिये जाएंगे. पहला सब-वे मुख्य गेट के पास बनेगा, जो डीआरएम कार्यालय के मुख्य गेट से होते हुए सीधे प्लेटफार्म तक पहुंचेगा. दूसरा सब-वे दक्षिणी छोर पर बनाया जाएगा. इस सब-वे को पुराना बाजार स्थित नये अंडरपास रोड से जोड़ दिया जाएगा. इसके अलावा दक्षिणी छोर पर 13 मीटर चौड़ा नया रोड अंडरब्रिज का निर्माण भी होगा. निर्माण दक्षिणी छोर के स्टेशन के पार्किंग से रेलवे इंस्टीट्यूट कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क तक होगा. पुराना बाजार से सटे रेलवे यार्ड के पास से बनने वाले भूमिगत मार्ग से छोटी-बड़ी गाड़ियां, स्टेशन से सीधे रेलवे इंस्टीट्यूट रोड की ओर आ-जा सकेंगी. स्टेशन के दोनों छोर पर एक जैसे प्रवेश व निकास द्वार होंगे. पार्किंग व सर्कुलेटिंग एरिया भी एक समान होंगे. यह जानकारी देते हुए धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने बताया कि सब-वे बनाने का मास्टर प्लान बना कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है. स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही