Search

 
 
 

रांची पुलिस को सफलताः लूट के जेवरात, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

 

नशा कारोबार और छिनतई गिरोह के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Ranchi: नशा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. इस दौरान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में मारवाड़ी कॉलेज के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने मंगरा उर्फ मो. गुड्डू नाम के युवक को पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने लूटा गया सोने एक चैन, तीन पीस मंगलसूत्र, 85 ग्राम गांजा और कान की बाली बरामद किया. वहीं सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से 37.50 ग्राम अफीम और 10.66 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नजरूल आलम और अरशद अयूब को गिरफ्तार किया. एसएसपी चंदन सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को पीसी कर इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- बर्ड">https://lagatar.in/bird-flu-six-people-including-two-doctors-quarantined-lagatar/">बर्ड

फ्लूः दो डॉक्टर समेत छह को किया गया क्वारंटाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही