Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में सफलता, धनबाद मौर्या एक्सप्रेस चेन स्नैचिंग केस में 5 अरेस्ट, लाखों का सामान बरामद

Dhanbad : रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद में एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सीसीटीवी की मदद से रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चोरी के मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 1.10 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है. 

 

यह जानकारी शुक्रवार को रेल पुलिस के अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 15028 (मौर्या एक्सप्रेस) के S-3 कोच में सीट संख्या 79-80 पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री के गले से चेन झपट ली गई थी. घटना की सूचना सुरक्षा नियंत्रण धनबाद को मिली. जिसके बाद उप निरीक्षक बलराम मीणा (बोकारो) ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

 

सूचना मिलते ही धनबाद रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच की गई. फुटेज में देर रात तीन संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज पर घूमते नजर आए. इसके बाद मुखबिर को सक्रिय करते हुए लगातार निगरानी रखी गई.

 

24 अप्रैल 2026 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद, CIB/DHN और GRP धनबाद की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और सीसीटीवी के आधार पर प्लेटफॉर्म संख्या 8 के कतरास छोर पर छापेमारी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा. तलाशी के दौरान इनके पास से यात्रियों के चोरी किए गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई.

 

पूछताछ में सभी आरोपियों ने मौर्या एक्सप्रेस में महिला का चेन छीनने की घटना को भी स्वीकार किया. हालांकि उन्होंने बताया कि भागने के दौरान चेन कहीं गिर गई थी जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद बरामदगी नहीं हो सकी. बरामद सामान में कुल 5 मोबाइल और 4,070 रुपया नकद है. बरामद सामान का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1,10,000 है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोयाबाद के रहने वाले सुबोध पाठक, केन्दुआडीह के मनीष कुमार, राज कुमार डोम, आकाश कुमार और झरिया घनुआडीह के कृष्णा कुमार उर्फ सुमित हाड़ी के रूप में हुई है. जांच में इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है.

 

इस संबंध में GRP धनबाद में कांड संख्या 94/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर मिलन कुमार पासवान को सौंपी गई है.

 

रेल पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी और विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि ऐसे गिरोहों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही