Search

 
 
 

सामूहिक सहयोग से ही मिलती है सफलता : एसपी

 
Latehar: शहर के जुबली रोड स्थि होटल द कार्निवाल में सोमवार को जिले से स्थानांतरित हुए पुलिस पदाधिकारियों की विदायी तथा आगंतुक पुलिस पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन मौजूद थे. एसपी ने कहा कि पुलिस का कार्य टीम वर्क का होता है. अगर जिले को कोई सफलता मिलती है तो उसका क्रेडिट सिर्फ मुझे नहीं वरन हर एक पुलिसकर्मी को मिलता है, जो उस सफलता में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि आज लातेहार जिला नक्सल मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है और यह सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया है. सरकारी सेवा मे तबादला और सेवानिवृति एक सहज प्रक्रिया है. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को विदायी दी गयी. एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने कहा कि वे लातेहार से एक सुखद अनुभव लेकर जा रहे हैं. उन्हें यहां पुलिस अधिकारी व सहयोगियों का बहुत ही स्नेह व सहयोग मिला. जबकि सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी कहा कि लातेहार के लोग काफी सजग व सहज हैं. उन्हें यहां काम करके बहुत अच्छा लगा. लातेहार वासियों की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-indefinite-strike-of-truck-owners-continues-for-the-fourth-day/">बालूमाथ

: ट्रक मालिकों का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही