Search

 
 
 

सफलता : 29 साल बाद UAE में पकड़ाया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र

 
New Delhi : कई देशों में चल रहे भारत के एक बड़े सर्च ऑपरेशन में भारतीय एजेंसियों ने मुंबई 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस ब्लास्ट में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हुए 12 बम धमाके हुए थे. जिसमें 257 लोग मारे गये थे और 713 लोग घायल हुए थे. जानकारी के मुताबिक अब पकड़े गये आतंकी अबु बक्र को UAE से इंडिया लाया जायेगा. केंद्रीय एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने इसकी पुष्टि की और यह भी कहा कि अबु बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जो मोस्ट वांटेड आरोपी है.

भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ा गया

पकड़े गये आतंकवादी का नाम अबु बक्र है, जो POK में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण के अलावा सिलसिलेवार होने वाले ब्लास्ट में इस्तेमाल किये जाने वाले आरडीएक्स की लैंडिंग में शामिल रहा. जो कि संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में रह रहा था. उसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ा गया था.

अबु बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में

जानकारी के मुताबिक इससे पहले 2019 में भी अबु बक्र को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ दस्तावेज मामलों के कारण वो यूएई के अधिकारियों की हिरासत से खुद को रिहा कराने में कामयाब रहा. शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय एजेंसियां अबु बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में हैं, जो लंबे समय से देश की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था. लगभग 29 वर्षों से वांटेड बक्र संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाये जाने के बाद भारत में कानून का सामना करेगा. अबु बक्र जिसका पूरा नाम अबु बक्र अब्दुल गफूर शेख है, जो मोहम्मद और मुस्तफा दोसा के साथ तस्करी में शामिल था, जो दाऊद इब्राहिम के प्रमुख लेफ्टिनेंट थे. वह खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई और आसपास के लैंडिंग पॉइंट्स पर लाता था.

रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था

1997 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और तब से उसे पकड़ने की तलाश जारी थी जो अब संयुक्त अरब अमीरात के सूत्रों के अनुसार सफल रही है. अबु बक्र ने एक ईरानी नागरिक से शादी की है जो उसकी दूसरी पत्नी है. इसे भी पढ़ें -  बारिश">https://lagatar.in/rain-increased-cold-hope-of-relief-after-saturday-afternoon/">बारिश

ने बढ़ायी ठंड, शनिवार दोपहर बाद राहत की उम्मीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही