Search

 
 
 

JPSC परीक्षा रद्द करने के विरोध में ऑक्सीजन पार्क में उतरे सफल अभ्यर्थी, बोले- पहले हो निष्पक्ष जांच

जहां एक ओर JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र पिछले 17 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर JPSC और बैकलॉग परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.
 

Ranchi: जहां एक ओर JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र पिछले 17 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर JPSC और बैकलॉग परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को सफल अभ्यर्थी रांची के ऑक्सीजन पार्क में धरने पर बैठ गए.

 

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा को सीधे रद्द करने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. उनका कहना है कि यदि परीक्षा में कुछ गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन बिना जांच के पूरी परीक्षा रद्द करना उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा पास की है.

इसे भी पढ़ें-

 

 

अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार हैं, जो पूरी तरह जेनुइन हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफल हुए हैं. परीक्षा रद्द होने से इन अभ्यर्थियों के भविष्य पर सीधा असर पड़ेगा. इसलिए पहले पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि वास्तव में गड़बड़ी कहां और किस स्तर पर हुई है.

 

सफल अभ्यर्थियों ने कहा कि वे सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उनकी मांग है कि जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए और जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह की गड़बड़ी का बचाव करना नहीं है, बल्कि उन जेनुइन अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखना है, जिन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा पास की है. इसी मांग को लेकर JPSC और बैकलॉग परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ऑक्सीजन पार्क में धरने पर बैठे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही