Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में CABG विधि से हार्ट बायपास का सफल सर्जरी

Ranchi: रिम्स के सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों द्वारा हाल ही में सफल बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बायपास सर्जरी किया गया. बिहार के औरंगाबाद जिले के मरीज को सीने में दर्द की परेशानी को लेकर कार्डियक इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. जांच में तीव्र हृदयघात (Acute Coronary Syndrome) का पता चला. कोरोनरी एंजियोग्राम करने पर ट्रिपल वेसल कोरोनरी आर्टरी बीमारी की जानकारी प्राप्त हुई. मरीज़ की स्तिथि को देखते हुए पहले दवाओं के माध्यम से उसे स्थिर किया गया और CABG (Coronary Artery Bypass Grafting) की योजना बनाई गयी. इसके बाद मरीज का सफलतापूर्वक बीटिंग हार्ट बायपास सर्जरी किया गया.

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है

इस सर्जरी के दौरान हृदय शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त भेजना जारी रखता है. पारंपरिक बाईपास सर्जरी में दिल की धड़कन को रोका जाता है, ताकि दिल न हिले और खून से भरा हुआ हो. ऑपरेशन के बाद मरीज़ की स्थिति में सुधार है और गुरुवार को उसे आईसीयू से रिकवरी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है. यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क की गयी है एवं सर्जरी के लिए आवश्यक सामग्री अमृत फार्मेसी से उपलब्ध कराई गयी थी. सर्जरी टीम का नेतृत्व CTVS विभाग के डॉ राकेश चौधरी ने किया. वहीं टीम में CTVS विभाग के डॉ अंशुल कुमार, निश्चेतना विभाग से प्रो (डॉ) शिव प्रिय, डॉ नितीश कुमार, अन्य रेजिडेंट चिकित्सक, OT असिस्टेंट राजेंद्र और खुशबू भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही