Search

 
 
 

देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर तुपुदाना में मरीज के हर्निया का सफल ऑपरेशन

 
Ranchi :   रांची के तुपुदाना में स्थित देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर अपनी उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं.  अस्पताल में हाल ही में एक जटिल और असाधारण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया. जानकारी के अनुसार मरीज ने रांची के विभिन्न अस्पतालों में उपचार पाने का प्रयास किया,  लेकिन किसी भी अस्पताल में प्रभावी इलाज संभव नहीं हो पाया. इस क्रम में उन्होंने देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अमरेन्द्र कुमार से परामर्श लिया.

ऑपरेशन अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया गया

मरीज़ के पेट के नीचे हर्निया (इनग्वाइनल, स्लाइडिंग-बड़ा आंत फसा हुआ था) का ऑपरेशन  देवनिका अस्पताल  की सर्जिकल टीम ने किया, जिसमें अनुभवी सर्जन डॉ अमरेन्द्र कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ दीपक कुमार, और कुशल ऑपरेशन थिएटर स्टाफ शामिल थे.  टीम ने  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. ऑपरेशन अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

ऑपरेशन के बाद, मरीज़ की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया.

ऑपरेशन के बाद, मरीज़ की स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया.  देवनिका अस्पताल  की टीम ने उन्हें सर्जरी के दो दिन के बाद ही स्वस्थ्य अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी.  देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर  के चेयरमैन डॉ अनंत सिन्हा ने कहा कि यह अस्पताल साधारण  और जटिल चिकित्सा  मामलों में भी उत्कृष्टता के नये मापदंड स्थापित कर रहा है. अस्पताल का समर्पण और मरीज़ों के प्रति सेवा की भावना इसे रांची के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी बनाये हुए है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही