Search

 
 
 

बम ब्लास्ट के दौरान स्प्लिंटर से घायल बच्ची का रिम्स के न्यूरोसर्जरी में सफल ऑपरेशन

 
  • सीआरपीएफ के जवानों ने हेलीकॉप्टर से बच्ची को पहुंचाया था रांची
  • रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में चल रहा है बच्ची का इलाज
Ranchi : सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच 13 अक्टूबर की शाम चाईबासा में मुठभेड़ हुई. इस दौरान बम ब्लास्ट की वजह से स्प्लिंटर (मेटल के छोटे-छोटे टुकड़े) 14 साल की बच्ची के गर्दन के पिछले हिस्से में जा लगी. जख्म इतना गहरा था कि बच्ची के गर्दन की हड्डी को तोड़ते हुए स्पाइनल कॉर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद बच्ची के दोनों हाथ और पैर में पैरालिसिस आ गई. स्पाइनल कॉर्ड की झिल्ली और दूसरे कॉर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गये. सीआरपीएफ के जवानों ने बच्ची को हेलीकॉप्टर से रांची लाया. इसके बाद रिम्स में उसे भर्ती किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/10-13.jpg"

alt="" width="600" height="1280" />

ऑपरेशन में ये हुए शामिल

रिम्स में भर्ती होने के बाद गुरुवार को न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया. इस ऑपरेशन में विभाग के डॉ आनंद प्रकाश, डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास कुमार, डॉ रवि, डॉ मयंक, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ प्रियंका, डॉ अर्चना, डॉ हरीश, डॉ संगीता, डॉ शादाब ओटी स्टाफ और नर्स सुनील, मंटू प्रभात, विनीता शामिल रही.
इसे भी पढ़ें – सरला">https://lagatar.in/international-expert-talk-organized-in-sarala-birla-university/">सरला

बिरला विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही