Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्लाइकोजन स्टोरेज डीजीज से ग्रसित नौ वर्षीय बच्ची का पारस अस्पताल में सफल इलाज

  • छत्तीसगढ़ की रहने वाली बच्ची किडनी की गंभीर बीमारी से थी ग्रसित 
Ranchi : पारस हेल्थ अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ एके बैद्य ने कहा कि गंभीर स्थिति में नौ साल की छत्तीसगढ़ की रहने वाली बच्ची पारस अस्पताल में इलाज के लिए आयी थी. पहले मरीज को हेमोडायलिसिस पर रख कर स्वस्थ किया गया. बाद में बच्ची का पेरिटोनियल डायलिसिस (पेट का डायलिसिस) किया गया. इस बीमारी में बच्ची को हर आधे घंटे पर भोजन देना पड़ता है. क्योंकि शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम होती रहती है. पारस अस्पताल में उपयुक्त और नियमित इलाज के बाद आज वो बच्ची बिलकुल स्वस्थ है. उसके माता- पिता भी बहुत खुश हैं. डॉ बैद्य ने कहा कि बच्ची जब 5 साल की थी, तभी उसे ग्लाइकोजन स्टोरेज डीजीज नामक जानलेवा बीमारी हो गई थी. यह बीमारी लाखों में एक बच्चे को होती है. किडनी रोग के इलाज में 20 वर्षों से ज़्यादा का अनुभव डॉ एके बैद्य रखते हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/national-conference-of-icai-research-committee-in-ranchi-minister-rameshwar-oraon-attended/">रांची

में ICAI रिसर्च कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मंत्री रामेश्वर उरांव हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही