Search

 
 
 

रांचीः पारस अस्पताल में किया गया रेयर बीमारी बिकरस्टाफ एन्सेफलाइटिस का सफल इलाज

 
Ranchi: पारस अस्पताल में करोड़ों में एक होने वाली बीमारी बिकरस्टाफ एन्सेफलाइटिस का सफल इलाज किया. गुरुवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी गई. डॉ. संजीव कुमार शर्मा और डॉ नीतेश कुमार ने बताया की एक 13 वर्षीय युवती जो शारीरिक असंतुलन की शिकार थी और ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. वह पिछले 5-6 दिनों से काफ़ी असहज महसूस कर रही थी और अपने दोनों आंखों से देखने में परेशान थी. वह इतनी लाचार हो चुकी थी की दो लोगों के सहारे भी खड़ी नहीं हो पा रही थी. युवती के परिजनों ने उसे असंतुलित अवस्था में रांची के पारस एचईसी अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया था. मरीज की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में उसे न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. पारस एचईसी अस्पताल के डॉ. संजीव कुमार शर्मा (सलाहकार न्यूरोलॉजी) ने आपातकालीन स्थिति में मरीज को देखा और उपचार की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी. मरीज़ की जांच करने के बाद डॉ संजीव कुमार शर्मा ने बिकरस्टाफ एन्सेफलाइटिस डायग्नोस किया, जो काफ़ी रेयर बीमारी है. पारस एचईसी अस्पताल में बिकरस्टाफ के आधार पर मरीज़ को 15 दिनों तक उपचार मिला. जिसके बाद मरीज में काफी सुधार हुआ. अब वह सामान्य जीवन जी रही है. डॉक्टर संजीव ने बताया की बिकरस्टाफ एन्सेफलाइटिस बीमारी का मूल सिम्टम आंखों को न घुमा पाना पूरे शरीर का असंतुलित होना और ठीक से बात ना कर पाना होता है, जिसमें एमआरआई 70 प्रतिशत लोगों में नॉर्मल आता है. इसमें रीढ़ का पानी का जांच होता है और इम्युन एंटीबॉडी का सैंपल भेजा जाता है. साथ ही साथ इंफेक्शंस को भी रोलआउट किया जाता है. यह बीमारी रेयर बीमारी है जो कि 2 करोड़ लोगों में 1 को ही होता है. पारस एचईसी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने बताया कि मरीज़ काफ़ी लाचार स्थिति में अस्पताल आई थी, जहां उसका सफल इलाज़ हुआ. कहा कि रांची पारस एचईसी अस्पताल रेयर बीमारियों का भी इलाज़ करने में सक्षम है. हमारे अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक, सजग टीम और मॉडर्न इक्यूपमेंट जिसके कारण हम बीमारियों का सटीक विश्लेषण और उनका सफल इलाज़ करने में सक्षम हैं. इन सभी कारणों से हमलोगों का विश्वास और भरोसा रखे हुए हैं. अब झारखंड के लोगों को उच्चस्तरीय इलाज़ पारस हॉस्पिटल रांची में उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें- NTPC">https://lagatar.in/birhor-girl-dies-in-ntpc-cb-mines-area-family-members-say-dust-took-her-life/">NTPC

सीबी माइंस क्षेत्र में बिरहोर बच्ची की मौत, परिजनों ने कहा- धूल-गर्दा ने ली जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही