Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्लभ मस्टोडाइटिस का किया गया सफल इलाज, कान के पीछे की हड्डी में हो गया था छेद

Ranchi : ईएनटी एसोसिएट कंसलटेंट डॉ कृष्णा किंकर दास ने बोकारो के रहने वाले मरीज के मस्टोडाइटिस नामक दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज किया है. रांची के मेदांता अस्पताल में मरीज का इलाज किया गया. डॉ कृष्णा किंकर दास ने बताया कि कान की इस बीमारी के कारण मरीज के कान के पीछे के हड्डी में छेद हो गया था और हड्डी में पूरा कोलेस्टीटोमा भरा हुआ था. मरीज को आराम मिले और बीमारी का सफल उपचार हो, इसके लिए मरीज के कान का ऑपरेशन कर कान में भर चुके कोलेस्टीटोमा को निकाल दिया गया. जिसके बाद मरीज को काफी राहत मिली. डॉक्टर कृष्णा किंकर दास ने कहा कि अगर मरीज इलाज में देरी करता, तो उसे बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती थी. सफल इलाज के बाद मरीज अब पूरी तरीके से स्वस्थ है. डॉक्टर कृष्णा के दास ने यह भी बताया कि अगर इस बीमारी का सही समय पर इलाज न हो तो इन्फेक्शन ब्रेन तक भी पहुंच जाता है. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-training-to-make-electric-vehicle-will-be-available-in-ranchi-youth-will-learn-the-art-of-making-battery-and-engine/">अब

रांची में मिलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की ट्रेनिंग, बैट्री से लेकर इंजन बनाने की कला सीखेंगे युवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही