Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वंदे भारत का सफल ट्रायल एक शुरूआत, कई ट्रेनों के परिचालन का राह प्रशस्त होगा : मनीष जायसवाल

Hazaribagh : वर्षों के इंतजार के बाद अंततः हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से होकर सोमवार को निर्धारित समय पर पटना-हजारीबाग-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल परिचालन सफल हुआ. हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत रहे हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल होने पर हर्ष जताया और हजारीबाग वासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इंतजार लंबा जरूर रहा लेकिन इसकी शुरुआत एक अच्छे सफर से होने जा रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस हिंदुस्तान में अपने कई विशेषताओं के कारण जानी जाती है और हजारीबाग से एक बड़ा तबका पटना के लिए सफर करता है. ऐसे में स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-caught-5-people-pelting-stones-at-neighbours-house-handed-over-to-police/">धनबाद

: पड़ोसियों के घर पत्थरबाजी करते 5 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

रांची-बरकाकाना से गुजरने वाली ट्रेनों पर करेंगे फोकस- विधायक

विधायक ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तो बस एक शुरुआत है. यह शुरूआत जल्द ही बहुत सारे ट्रेनों के परिचालन का राह प्रशस्त कर नई ट्रेन खुलने का द्वार खोलेगी. इस ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के बाद भारतीय रेलवे के पास कोई बहानाबाजी नहीं रहेगी कि हजारीबाग का रेलवे ट्रैक सूटेबल नहीं है. रांची-बरकाकाना से गुजरने वाली ट्रेनों पर हमलोग फोकस करेंगे, लेकिन हजारीबाग रेलवे स्टेशन में जैसे ही रख-रखाव और साफ-सफाई सिस्टम चालू हो जाएगा. उसके बाद हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन ओरिजिनेट और टर्मिनेट हो सकेंगी. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाले मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

हजारीबाग से शुरू हो महानगर के लिए ट्रेनें- मनीष जायसवाल

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हो गया अब जल्द ही इसका कमर्शियल ऑपरेशन भी होगा. उन्होंने कहा कि आगे हमारा लक्ष्य होगा कि हजारीबाग से विभिन्न महानगर कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए रेल परिचालन सेवा शुरू हो. साथ ही झारखंड के प्रमुख शहर धनबाद, देवघर, दुमका और जमशेदपुर की ट्रेन सेवा हजारीबाग वासियों को मिल सके. वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल ट्रायल के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही